फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र में फूलों से महका बाजार, महेंद्रगढ़ में रोज 7 क्विंटल गेंदे की खपत

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- सब्जी मंडी में दुकान से फूल खरीदते ग्राह​क--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही शहर के फूल बाजार में रौनक बढ़ गई है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु फूल, मालाएं और अन्य पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। मंदिरों में चढ़ावे और घरों में पूजा के लिए गेंदे और गुलाब के फूलों की मांग बढ़ गई है। इससे फूल विक्रेताओं के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा सजाने, पूजा की थाली तैयार करने और मंदिरों में अर्पित करने के लिए फूल खरीद रहे हैं। फूल विक्रेताओं ने भी दुकानों पर अलग-अलग किस्मों के फूल और मालाएं सजाई हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते बाजार में और चहल-पहल होने की संभावना है।
फूल विक्रेता विजय वर्मा ने बताया कि नवरात्र में सुबह से ही फूलों की खरीदारी शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन करीब 10 क्विंटल गेंदे के फूलों की आवक हो रही है जबकि लगभग 7 क्विंटल की खपत है। इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार में गेंदे के फूल 80 से 100 रुपये प्रति किलो और गुलाब 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। नवरात्र के दौरान धार्मिक गतिविधियां बढ़ने से फूलों की मांग सामान्य दिनों से अधिक रहती है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें