फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पतंगों की डोर थामे बाजार, मगर खतरनाक मांझे पर लगाम का इंतजार

विज्ञापन
फोटो नंबर-21शहर में एक दुकान के अंदर बिक्री के लिए रखी पतंग व डोर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सावन के साथ शुरू हुआ पतंगबाजी का उत्साह अब तीज और स्वतंत्रता दिवस के करीब पहुंचते ही चरम पर है। शहर के बाजारों में पतंग और डोर की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है लेकिन प्रतिबंधित चाइनीज मांझे और प्लास्टिक की पतंगों की बिक्री को लेकर प्रशासन की सक्रियता अभी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से पहले हो चुके हादसों को देखते हुए समय रहते सख्ती की जरूरत है। सीजन शुरू होने से करीब दो माह पहले नगर परिषद और पुलिस ने कई दुकानों पर जांच अभियान चलाया था लेकिन अब जब पतंगों की बिक्री अपने चरम पर है तो कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।
नारनौल में सावन से तीज तक पतंगबाजी का विशेष क्रेज रहता है और इस दौरान हर साल करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद रहती है। हालांकि, चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों को देखते हुए इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार चोरी-छिपे इसे बेचने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

खतरे को देखते हुए जांच जरूरी
चाइनीज मांझा राहगीरों, वाहन चालकों और पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो चुका है। पहले भी कई हादसों में लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवारों के गले और हाथों पर गहरे कट लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं कई पक्षी भी इसकी चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।
पिछले सालों में हुई थी कार्रवाई
नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने पिछले सालों में चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की थी। दो साल पहले चांदुवाड़ा बाजार में एक दुकानदार को प्रतिबंधित मांझा बेचते पकड़ा गया था, जिस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था और मामला दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष जांच के दौरान प्लास्टिक की पतंग बेचने वाले करीब सात दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान किए गए थे।
दो साल में हुए हादसे
चाइनीज मांझे से दो सालों में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एक छात्रा और बाइक सवार शिक्षक का गला कटने जैसी घटनाएं सामने आईं। हाल ही में बैंक से लौट रहे एक व्यक्ति की अंगुलियां भी मांझे की चपेट में आकर कट गई थीं। इसके अलावा शहर में कई पक्षियों की मौत हो चुकी है।
वर्जन:
चाइनीज मांझे व प्लास्टिक की पतंगों पर छापेमारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस की मौजूदगी में टीम की ओर से बाजार में इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। जहां भी चाइनीज मांझा व प्लास्टिक की पतंग मिलेगी उस दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी-जोगेंद्र सिंह कालीरामणा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें