फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के खिलाफ कई संगठनों ने बनाई प्रदर्शन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। सरकार द्वारा घोषित की गई अग्निपथ योजना के विरोध में धीरे-धीरे युवा लामबंद होना शुरू हो गए हैं। अनेक संगठनों द्वारा इसके विरोध में प्रदर्शन करने तक की घोषणा कर दी है। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने वीरवार को अग्निपथ योजना को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

अग्निवीर योजना के खिलाफ आगामी 24 जून को कनीना में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। अतरलाल ने कहा की सेना की नई भर्ती योजना को लेकर देश के युवा हताश तथा आक्रोशित हैं। केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए बनाई गई अग्निपथ योजना न तो युवाओं के हित में है और न ही देश की सुरक्षा के हित में है। उन्होंने कहा कि आगामी 24 जून को इलाके के युवा कनीना में सड़कों पर उतरकर इस योजना को वापस लेने की मांग करेंगे। वहीं, महेंद्रगढ़ के युवा 18 जून को राव तुलाराम चौक पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
------------
अग्निवीर योजना का निर्णय युवाओं के हित में नहीं : सुनील राव
कनीना। बार एसोसिएशन कनीना के सचिव सुनील राव ककरालिया ने कहा कि सरकार की अग्निवीर योजना के माध्यम से युवाओं के साथ एक बहुत बड़ा छल किया है। पिछले दो साल से सेना की भर्ती नहीं हो रही और अब सरकार के इस तुगलकी फरमान ने युवाओं के भविष्य पर सीधी चोट की है। दक्षिण हरियाणा ने देश को हमेशा हजारों की संख्या में सैनिक दिए हैं जो बॉर्डर पर देश की सेवा करते हैं। सरकार का यह फैसला युवाहित में नहीं है। सरकार जल्द से जल्द इस फैसले को वापस लेकर युवाओं को उनका हक वापस देना चाहिए। प्रदेश के युवा सरकार की संविदा सैनिक भर्ती योजना का पुरजोर विरोध करते हैं। सरकार के इस फैसले ने देश की सैन्य संस्थाओं का अपमान किया है।
विज्ञापन

------------
नई योजना युवाओं के साथ है अन्याय : कुलदीप
महेंद्रगढ़। सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि आर्मी जैसे संवेदनशील फोर्स में संविदा व्यवस्था बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। भर्ती चार साल होने की वजह से सेना में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल सकता है और देश की सुरक्षा संबंधी जानकारी लीक होने की भी संभावना बनी रहेगी, जो देश हित में नहीं है। चार साल बाद वापस बेरोजगार होने का खतरा युवाओं पर मंडराता नजर आ रहा है। आठ वर्षों में 16 करोड़ नौकरियों का जो झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है।
महेंद्रगढ़ के युवा 18 जून को राव तुलाराम चौक पर करेंगे विरोध-प्रदर्शन
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के अनेक संगठनों से जुड़े युवाओं ने सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करने की घोषणा कर दी है। युवाओं ने कहा कि एक तो पहले से ही कोरोना संकट के चलते पिछले दो वर्षों से भर्ती नहीं होने से उम्र अधिक हो रही है। ऐसे में सरकार का यह निर्णय युवाओं की ओर अधिक परेशानी बढ़ाएगा। अनेक युवा संगठनों द्वारा शनिवार को शहर के राव तुलाराम चौक पर विरोध-प्रदर्शन कर सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें