फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कान भरे मंथरा ने, फिर गया कैकेयी का मन

विज्ञापन
फोटो नंबर-15चांदूवाड़ा की रामलीला में मंचन करते कलाकारा। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। मंच पर सन्नाटा था और हर नजर मंथरा पर टिकी थी। धीमे स्वर में वह कैकेयी के कान भर रही थी, भरत को राजगद्दी दिलाओ और राम को 14 साल का वनवास। कैकेयी पहले इन्कार करती रही, बार-बार समझाती रही लेकिन योगमाया ने उसकी बुद्धि फेर दी और वह मंथरा की बातों में आ गई। यह दृश्य देख दर्शकों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

रविवार रात श्री धार्मिक रामलीला चांदूवाड़ा ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रहे 77वें ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में मंथरा-कैकेयी संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला देखने के लिए शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
दीपक हरित ने श्रीराम और मंथरा की दोहरी भूमिका निभाकर खूब तालियां बटोरीं। विकास चौहान ने सीता, मनमोहन सोनी ने दशरथ, रोहित वालिया ने कैकेयी, सत्यम वर्मा ने वशिष्ठ, तरुण सोनी ने ढिंढोरची और बादल ने नारद का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें