फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब हमारे बुढ़ापे की लाठी कौन बनेगा...श्रवण कुमार की लीला देख नम हुईं दर्शकों की आंखें

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- श्रीरामलीला  परिषद में श्रवण नाटक का मंचन  करते कलाकार-- स्रोत- कमेटी - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरयू तट पर सन्नाटा था। शब्दभेदी बाण लगने के बाद भी श्रवण कुमार को अपनी नहीं, अंधे माता-पिता की चिंता थी। यह दृश्य देखकर रामलीला प्रांगण में खामोशी छा गई और दर्शकों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

श्री महाकाल की कृपा से श्री रामलीला परिषद के शक्तिपीठ रंगमंच पर रामलीला की तृतीय रात्रि में मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। मुख्य अतिथि श्री हरीश भारद्वाज रहे। काठ की कांवड़ में माता-पिता को बैठाकर तीर्थ यात्रा पर निकले श्रवण की सेवा और समर्पण ने दर्शकों को भावनाओं से जोड़ दिया। श्रवण की भूमिका निभा रहे बाल कलाकार ने अभिनय के साथ मधुर स्वर में गीत गाकर सबका दिल जीत लिया।
लीला में करुण मोड़ तब आया, जब सरयू तट पर पानी भरने पहुंचे श्रवण को राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण ने अनजाने में घायल कर दिया। अंधे माता-पिता का विलाप सुनकर दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

श्रवण कुमार की भूमिका में अक्ष मिश्रा ने भक्ति और सेवा का भाव जीवंत कर दिया। शांतनु की भूमिका कुलदीप तिवाड़ी और ज्ञानवती की अतुल शर्मा ने निभाई। महाराज दशरथ के रोल में जयसिंह, गुरु वशिष्ठ के रोल में सतीश, कौशल्या के रोल में विक्की प्रजापति और विष्णु चतुर्भुज के रोल में दक्ष मिश्रा रहे।
-
ताड़का वध देख रोमांचित हुए दर्शक, बाल कलाकार सौरभ ने श्रीराम बनकर किया राक्षसों का अंत
फोटो संख्या: 69
महेंद्रगढ़। रविवार रात श्री हनुमान रामलीला में ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। गुरु विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन ले गए, जहां ऋषि-मुनियों के यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षसों से सामना हुआ। श्रीराम ने ताड़का का वध कर ऋषियों को भयमुक्त किया। फिर यज्ञ की रक्षा करते हुए सुबाहु को मारा और मारीच को बाण से दूर फेंक दिया।
रामलीला के प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि श्रीराम की भूमिका बाल कलाकार सौरभ ने निभाई। लक्ष्मण बने तनिष्क सैनी, ताड़का राहुल शर्मा, दशरथ जितेंद्र चौधरी, विश्वामित्र राजेश सैनी, सुबाहु शेरसिंह मोयल, मारीच राज बछोदिया और अहिल्या दिपेश प्रजापत रहे। इस मौके पर निर्देशक मोनू सैन, कमल सैनी, होशियार सैनी, संजय बाछोदिया, जयसिंह सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
-
भयंकर रूप और डरावने नृत्य ने जीता दिल, आदर्श रामलीला में हुआ ताड़का वध
फोटो संख्या: 70
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला के मंच पर ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष बाला देवी और बार एसोसिएशन की उपप्रधान एडवोकेट सुनीता सिंह रहीं। गुरु विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को वन ले गए, जहां श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का वध किया और मारीच को बाण से दूर गिरा दिया। ताड़का का भयंकर रूप और डरावना नृत्य खास आकर्षण रहा। कलाकारों में राम मानव यादव, लक्ष्मण रोहित यादव, विश्वामित्र अजय गोस्वामी, ताड़का शुभम तिवाड़ी, मारीच राहुल यादव, सुबाहु केशव अग्रवाल, दशरथ हरिशंकर कौशिक, वशिष्ठ पंकज सैनी, जनक मुकेश सैनी, अहिल्या केशव सैनी और कौशल्या सुरेश गोस्वामी शामिल रहे।

फोटो संख्या:68- श्रीरामलीला  परिषद में श्रवण नाटक का मंचन  करते कलाकार-- स्रोत- कमेटी- फोटो : 1

फोटो संख्या:68- श्रीरामलीला  परिषद में श्रवण नाटक का मंचन  करते कलाकार-- स्रोत- कमेटी- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें