फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जूनियर नेशनल वॉलीबॉल स्पर्धा में दमन दीव टीम के कोच बने मनोज

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24प्रतियोगिता के दौरान दमन दीव की टीम के साथ कोच मनोज खटाणा। स्रोत-कोच
विज्ञापन
नारनौल। राजस्थान के पिलानी में 16 से 21 दिसंबर तक आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में के लिए दमन दीव टीम के वॉलीबॉल कोच मनोज खटाणा बने हैं। कोच मनोज केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव की टीम से गत 28 नवंबर से जुड़ गए थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दमन दीव की टीम का अब तक प्रदर्शन औसत ही रहा है। टीम का प्रथम मुकाबला उड़ीसा से हुआ जिसमें दमन दीव की टीम 2-3 हार गई। वहीं दूसरा मुकाबला उत्तराखंड की टीम से हुआ जिसमें दमन दीव की टीम 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।
गांव धानोता में संचालित वॉलीबॉल खेल नर्सरी में मनोज खटाणा बतौर कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बतौर खिलाड़ी कई राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई पदक जीते।
विज्ञापन

वहीं उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर धानोता खेल नर्सरी के अनेक खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता व खेल महाकुंभ में भाग लिया था और बेहतर प्रदर्शन किया था।

बॉक्स
जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में दमन दीव की टीम के साथ बतौर कोच भाग ले रहा हूं। प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव खेल नर्सरी में प्रशिक्षण के लिए सहायक सिद्ध होंगे। -मनोज खटाणा, वॉलीबॉल कोच, धानोता खेल नर्सरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें