फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरेहती गांव की मनीषा का भारतीय नौसेना में चयन

विज्ञापन
फोटो संख्या:-69  गांव नांवां के राकवमावि में छात्रा मनीषा काे सम्मानित करते अध्यापक व ग्रामीणा-
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव सुरेहती जाखल निवासी किसान परिवार की बेटी मनीषा का भारतीय नौसेना में एमआर के पद पर चयन होने से परिवार व गांव में खुशी की लहर है। मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांवां में सम्मान समारोह का आयोजन कर मनीषा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मनीषा के पिता ओमबीर ने बताया कि मनीषा बचपन से होनहार है। माता सुमित्रा का निधन 28 फरवरी 2010 को होने के बाद उसके लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो गया था लेकिन मनीषा ने हौसला नहीं छोड़ा और नियमित पढ़ाई जारी रखी।
वहीं चाचा सुधीर ने बताया कि यह हमारे परिवार में पहली सरकारी नौकरी लगी है। मनीषा के दादा भी खेती के कार्य करते थे और हम तीनों भाई भी खेती का ही कार्य करते है।
विज्ञापन

नांवां स्कूल प्रभारी बाबूलाल यादव ने बताया कि मनीषा विद्यालय से कक्षा छठी से 12वीं विज्ञान संकाय में मेडिकल से विद्यालय में टॉपर होकर उतीर्ण की और नीट की परीक्षा में बिना कोचिंग के 368 अंक प्राप्त किए।
मनीषा ने बताया कि भारतीय नौसेना की एमआर ट्रेड के लिए दिल्ली में परीक्षा व फिजिकल हुआ। शनिवार को परिणाम आया तो परिवार में खुशी थी। इस सफलता का श्रेय परिवार और गुरुजनों को जाता है।
इस दौरान विद्यालय परिसर में मिठाई खिलाई। मौके पर मनोज यादव, बिरेंद्र सिंह शेखावत, योगेंद्र यादव, अशोक शास्त्री, रमेश पीटीआई, रमेश कुमार, प्रेम प्रकाश शर्मा, निरंजन कुमार लैब सहायक, सुधीर पूनीया, राजकुमार और पवन शर्मा सहित हाजिर स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें