फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मैनेजर 188391 रुपये लेकर फरार, मामला दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। फाइनेंस कंपनी को मैनेजर 188391 रुपये लेकर फरार हो गया। लोन की किस्त लेने के लिए फील्ड में गया, पांच महीने बाद भी कार्यालय में नहीं आया। पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी के सांजरवास निवास राहुल ने बताया कि वह 6 मई 2022 से एक कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

कंपनी का एक बैंक से अनुबंध है। हम लोन देने का कार्य करते हैं। महेंद्रगढ़ शाखा मैनेजर महाबीर जांगिड़ निवासी गेरू जिला अलवर का है। उसने 2 अगस्त को फील्ड से किस्तों का पैसा उठाया था और उसके बाद वह ऑफिस नहीं आया। जिसकी राशि 153091 रुपये भी उसके पास था और किस्तों का 35300 रुपये भी है। इसमें 9100 रुपये नकद और 26200 रुपये ऑनलाइन महाबीर के खाते में गए है। कुल राशि 188391 रुपये हैं।
पता चला तो महाबीर को फोन किया गया। उसने बोला कि 11:30 बजे तक आ रहा हूं। बाद में उसने अपना फोन बंद कर लिया। उसके खाते में ग्राहकों ने ऑनलाइन पैसे भी भेज रखे है। पुलिस ने महारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें