फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय जूडो स्पर्धा में अजीत ने कांस्य पदक जीता

Wed, 01 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04कांस्य पदक विजेता अजीत के साथ कोच व अन्य।
विज्ञापन
नारनौल। रोहतक में 29 दिसंबर को आयोजित सीनियर राज्यस्तरीय जूडो स्पर्धा में नारनौल के अजीत ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर उनके कोच, साथी व माता पिता ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जूडो कोच विवेक कुमार ने बताया कि रोहतक के इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए जूडो प्रतियोगिता में 100 किग्रा भार वर्ग में अजीत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से करीब 250 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें