फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 152 डी के टोल के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Wed, 10 Jan 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बुचावास के 152 डी टॉल पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में जिला अलवर के गांव जहानपुर निवासी शमशेर खॉ ने बताया कि उसका लड़का अजरूदीन कई दिनों से गाड़ी में ड्राईविंग करता था। जोकि 6 जनवरी को माल लोड करके अंबाला खाली करने के लिए गया था। 8 जनवरी को जब वह अपनी गाड़ी खाली करके रात्री को 152 डी हाइवे से होता हुआ वापस आ रहा था।
विज्ञापन

जब वह बुचावास के टोल के नजदीक पहुंचा ही था। उसकी गाड़ी के आगे जो गाड़ी चल रही थी उसने अचानक धुंध के कारण ब्रेक लगा दिए। जिसके गारण उनकी गाड़ी डाले से जा टकराई। जिसके कारण ड्राइवर अजरूदीन की मौत हो गई। परिजन उस उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता शमशेर खां के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें