फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री के पीए ने धरने पर बैठे ग्रामीणों से की बातचीत, जल्द ही कट का काम शुरू कराने का दिया आश्वासन

Wed, 10 Jan 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 303वें दिन भी रहा जारी। मंगलवार को धरने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीए अभिमन्यु यादव पहुंचे। अभिमन्यु यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम मुख्यमंत्री से मिलकर जल्दी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने अभिमन्यु यादव को मांग पत्र दिया और उनका स्वागत किया। उन्होंने मांग पत्र पढ़कर धरना स्थल पर बैठे सभी लोगों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर कट का काम जल्दी से जल्दी पूरा करवाया जाएगा। नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरौली ने बताया कि नए साल से हमने पक्का इरादा बना रखा है, जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हमारा संघर्ष मजबूती के साथ चलता रहेगा। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 303 दिन हो गए हैं। ठंड भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, बुजुर्ग किसान धरना स्थल पर बीमार हो रहे हैं, लेकिन कट के प्रति उनका जोश बरकरार है। इस मौके पर पहलवान रणधीर सिंह, मनोज कुमार करीरा, ठेकेदार शेर सिंह, प्रधान तेज सिंह, सरपंच सतवीर, मास्टर विजय सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, सरपंच हरिओम पोता, पहलवान रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच सतवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें