फोटा संख्या:-54 आरोपी अवैद्य पिस्तोल के साथ---स्रोत पुलिस
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो पिस्टल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कादयान पुत्र रामबीर निवासी बेरी थाना, बेरी जिला झज्जर के रूप में हुई।
सदर थाना महेंद्रगढ़ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार सुबह बस स्टैंड नांगल सिरोही के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में एक युवक बैठा है, जिसके पास अवैध हथियार है।
बाईपास नांगल सिरोही–कोथल मोड़ पर गाड़ी सहित खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपनी कार मोड़कर भागने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया।