फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज से शुरू होगा मलमास ...नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Sat, 14 Dec 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 15 दिसंबर को सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही आज से मलमास (खरमास) शुरू हो जाएगा। जो अगले साल 14 जनवरी मकर संक्रांति तक रहेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज ने बताया कि ज्योतिष में 12 संक्रांतियां होती हैं। सूर्यदेव एक-एक महीना हर राशि पर गोचर करते रहते हैं। जब भी सूर्यदेव गुरु राशि यानी धनु और मीन राशि में आते है तो मलमास लग जाता है। 15 दिसंबर की रात 10:11 बजे सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही मलमास शुरू हो जाएगा जो एक महीना तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि मलमास लगते ही सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। मलमास में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। क्योंकि सूर्य का गुरु की राशि में प्रवेश करने से गुरु के स्वभाव में उग्रता आ जाती है। गुरु ही शुभ कार्यों के कारक हैं। इसलिए मलमास में विवाह शादी, ग्रह प्रवेश, मुंडनख् सगाई, उपनयन संस्कार आदि नहीं करने चाहिए। इसके साथ ही कोई भी व्रतारंभ और व्रत का उद्यापन नहीं करना चाहिए। हालांकि इस मास में पूजा-पाठ की मनाही नहीं है।
विज्ञापन

इंसेट
सूर्य उपासना का भी विशेष महत्व

राहुल भारद्वाज ने बताया की जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर अवस्था में है या अशुभ है, उनके लिए सूर्य उपासना का बहुत ही अच्छा समय है। सुबह जल्दी उठकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें, चावल, रोली, लाल पुष्प डालकर पूर्व की ओर मुंह कर के सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। हो सके तो आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए। सूर्य की पूजा करने से नौकरी में आ रही समस्या दूर होती है। समाज में मान सम्मान,यश की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें