फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेजर जनरल अरविंद यादव का महेंद्रगढ़ पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव सभा की ओर से रविवार को मेजर जनरल अरविंद यादव का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक से हुई। जहां मेजर जनरल अरविंद यादव ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इसके बाद मेजर जनरल अरविंद यादव को गाड़ी में बैठाकर बैंड-बाजों के साथ शहर में जोरदार विजय यात्रा निकाली गई। महाराणा प्रताप चौक से होते हुए राव तुलाराम चौक पहुंचा, जहां उन्होंने राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात जुलूस बस स्टैंड से गुजरते हुए यादव सभा परिसर पहुंचा।
यादव सभा की ओर से मेजर जनरल अरविंद यादव का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। भूतपूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने मेजर जनरल से मांग की कि महेंद्रगढ़ में प्रत्येक एक-दो महीने में समाधान कैंप का आयोजन किया जाए। भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके और उन्हें दिल्ली न जाना पड़े।
विज्ञापन

मेजर जनरल यादव ने कहा कि यदि भूतपूर्व सैनिक संघ समाज की सेवा करता है तो वह भी देश सेवा ही है। सैनिकों को राजनीति से दूर रहकर भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर यादव सभा के प्रधान डॉ, राजीव यादव, कांग्रेस से सतबीर झुकीया, जेजेपी के प्रधान राजकुमार खातोद, पवन खैरवाल, संजय राव, डॉ. कुलदीप खायरा, कुलदीप सुरजनवास, अमरजीत, अभय सिंह यादव, राजकुमार खातौद, विधान के पुत्र राहुल यादव, राव रामकुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें