फोटो 11 आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाते नवनिर्वाचित सदस्य। मंच
नारनौल। महल अनुसूचित जाति विकास मंच के त्रैवार्षिक चुनावों का आयोजन मोहल्ला महल के सामुदायिक भवन में चुनाव हुए गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा। कैलाश चंद को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया।जयसिंह नारनौलिया ने बताया कि महल अनुसूचित जाति विकास मंच के प्रधान के रूप में कैलाश चंद, उपप्रधान के पवन कुमार, महासचिव जयसिंह नारनौलिया, सहसचिव गुरुदत्त, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल व कार्यकारी सदस्य में रूप में राधेश्याम, सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, गोविंद कुमार, बेगराज व कर्मवीर को चुना गया। संवाद