फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नीरपुर के मेजर जनरल अरविंद यादव को मिला विशिष्ट सेवा मेडल

विज्ञापन
फोटो 1मेजर जनरल अरविंद यादव
विज्ञापन
नारनौल। सैनिकों की खान कहे जाने वाले गांव नीरपुर निवासी मेजर जनरल अरविंद यादव को 77वें गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


विशिष्ट सेवा मेडल भारतीय सशस्त्र सेनाओं का एक प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है जो असाधारण या उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि मेजर जनरल अरविंद यादव गांव अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक स्व. डॉ. जेएस यादव के पुत्र हैं। उन्होंने 1988 में भारतीय सेना में बतौर सेकंड लेफ्टिनेंट अपनी सेवा आरंभ की थीं और विभिन्न पदों पर देश जे विभिन्न हिस्सों में रहते हुए अपनी कर्तव्य परायणता का लोहा मनवाया है।
वे इस पद पर पहुंचने वाले जिले के एकमात्र सैन्य अधिकारी हैं। फिलहाल वे नई दिल्ली में भारतीय तोपखाना के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

मेजर जनरल अरविंद यादव के पिता डॉ. जेएस यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर के जीव वैज्ञानिक थे। उन्होंने कुरुक्षेत्र में यादव धर्मशाला की स्थापना की थी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ाते हुए वे दक्षिणी हरियाणा के सभी छात्रों के अभिभावक थे।
विज्ञापन


मेजर जनरल अरविंद यादव को यह पदक भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर एवं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। क्षेत्र के अनेक राजनीतिज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने हर्ष जताते हुए इसे अहीरवाल की मिट्टी का सम्मान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें