फोटो संख्या:66 गुढ़ा में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : जखैया मेले में उमड़े भक्त। संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव गुढ़ा में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक छबीले छैल बिहारी महाराज ने प्रवचनों से श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों का सुंदर वर्णन किया। कथा आयोजन में आयोजक घनश्याम अग्रवाल, मुरलीधर अग्रवाल, धर्मपाल दीक्षित एडवोकेट, शिवचरण, विजय जांगड़ा, समय सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद