फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे के बैग चोरी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Tue, 04 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस - फोटो : परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी।
विज्ञापन
नारनौल। बाजरे के 100 कट्टे चोरी करने के मामले में थाना शहर की पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गांव खासपुर के सतवीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 68 हजार रुपये और ट्रक बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी चुड़ला सीकर के प्रकाश चंद को पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी चोरी के कट्टे पिकअप में लोड करके ले गया था। मामले में पुलिस द्वारा पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई थी।

शिकायतकर्ता सिहमा के शक्ति सिंह ने थाना शहर में बाजरे के बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में सरकारी बाजरे की खरीद का कार्य चल रहा था। अनाज मंडी से गत वर्ष 20 अक्तूबर को गाडी में 700 बैग बाजरे के लोड कर ओम धर्मकांटा करवाकर के जोरासी गांव स्थित वेयर हाउस गोदाम के लिए रवाना हुआ था, लेकिन गोदाम पर जब इस गाड़ी से लेबर ने कट्टे गिनती करवाकर उतारे तो इस गाड़ी में 600 बैग बाजरे के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें