फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 31 मार्च से नई अनाज मंडी में नहीं होगी खरीद

Tue, 04 Mar 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20सचिव नुकुल यादव को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। स्रोत-संगठन - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर पर पुलिस और महिलाओं के बीच होती धक्का-मुक्की।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की नई अनाज मंडी की 31 मार्च को समय सीमा समाप्त होने वाली है। इसके बाद व्यापारी नई अनाज मंडी में खरीद नहीं कर सकेंगे। अब व्यापारी नई अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया आगे भी जारी रखने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में नई अनाज मंडी के व्यापारियों ने हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर बोर्ड के मुख्य प्रशासक के नाम मार्केट कमेटी की सचिव नुकुल यादव को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि मंडी सैकड़ों वर्ष पुरानी है। इस मंडी में सभी तरह के छोटे बड़े व्यापारी काम करते हैं। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। वर्तमान मंडी की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। यदि नई अनाज मंडी की समय सीमा का नहीं बढ़ाया गया तो व्यापारी, छोटे दुकानदार व पल्लेदार बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए मंडी का वर्तमान स्वरूप बनाए रखना चाहिए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि इस मंडी की समय सीमा बढ़ाने के साथ ही स्थायी किया जाए। बता दें कि इससे पहले भी नई अनाज मंडी की अवधी समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद व्यापारियों की मांग पर दोबारा मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू करते हुए समय सीमा बढ़ा दी थी। अब यह समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो रही है। इस अवसर पर प्रधान रमेशचंद सिंगल, ब्रजमोहन गर्ग, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें