फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण में महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर

Sat, 31 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15प्रमोद यादव को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करते महासचिव महेश जोशी।स्रोत-प्रशासन - फोटो : kathua
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव महेश जोशी ने शुक्रवार रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

महासचिव महेश जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा नर सेवा नारायण के रूप में की जाती है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में किसी भी उपकरण की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि माय भारत पोर्टल पर सबसे अधिक पंजीकरण करने में हरियाणा में महेंद्रगढ़ प्रथम स्थान पर है।
इसके लिए उन्होंने ब्रिगेड ऑफिसर व उनकी टीम का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी तरह पूरी लगन से कार्य करें ताकि जिला महेंद्रगढ़ भारत में भी पहला स्थान प्राप्त करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला शाखा द्वारा संचालित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की ओर से दिव्यांगजन को बैटरी चलित तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन एवं कम्बोड चेयर वितरित की। रेडक्राॅस के आजीवन सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम के सुपुत्र प्रमोद यादव ने रेडक्राॅस की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव बलवान सिंह, डॉ. एसपी सिंह, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव, प्रमोद शास्त्री, विजय कुमार, राजकुमार व्यास, सुभाष चंद गुप्ता, ओमप्रकाश, राजीव कुमार, घनश्याम, कर्मबीर, मनोज कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें