फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के 41 गांवों में होगी वाईफाई सुविधा

Sun, 25 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इसी कड़ी में उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने मुख्यमंत्री को जिले से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान कैशलेस स्कीम के विजेताओं को पुरस्कृत भी  किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 119 गांवों में वाई-फाई सुविधा देने की घोषणा की। जिसमें जिला महेंद्रगढ़ के 41 गांव शामिल है।
विज्ञापन

इस वीडियो कांफ्रेंस के दौरान जिले के चार गांव पटीकरा, रघुनाथपुरा, नसीबपुर व किरारोद के साथ गांव रघुनाथपुरा के सरपंच कर्मवीर  सिंह से गांव की समस्या के बारे में विचार-विमर्श किया। वहां के वीएलई भूपेंद्र कुमार से कैशलेस स्कीम व अन्य ई सर्विस के बारे में  जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वो कामन सर्विस सेंटर पर विशेष ध्यान दे व उनकी समस्याओं का निवारण करें। सभी कामन सर्विस सेंटर में उनके द्वारा किए जा रही सभी कार्य व उनके सर्विस  ार्ज लिस्ट लिखी होनी चाहिए व इंतकाल के बारे उन्होंने कहा किरजिस्ट्री  के एक माह के अंदर इंतकाल दर्ज हो जाए। इस बार हरियाणा बोर्ड के द्वारा  दसवीं व दस जमा दो के सर्टिफिकेट उनके डिजिटल लॉकर में पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें