फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ के रविंद्र सिंह ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
फोटो संख्या:-56 धावक रविंद्र सिंह पंचकुला स्पर्धा में सम्मानित करते हुए---स्रोत स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर निवासी 59 वर्षीय रविंद्र सिंह ने 34वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। 13 दिसंबर से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित 34वीं मास्टर्स एथलेक्टिस चैंपियनशिप में धावक रविंद्र ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। उनके इस प्रदर्शन पर शहर के गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

धावक रविंद्र सिंह ने बताया कि 13 व 14 दिसंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 34वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें भारतीय नौसेना के पूर्व नौसैनिक एवं भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के सदस्य रविंद्र सिंह ने तीन इवेंट में भाग लिया। रविंद्र ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।
5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। वहीं 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक से जिले का नाम रोशन किया। अब इस स्पर्धा के आधार पर रविंद्र का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। रविंद्र 30 जनवरी को राजस्थान के अजमेर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें