फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने लिया योग खिलाड़ियों का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला महेंद्रगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिला के चार खंडों से 80 खिलाड़ियों का चयन किया गया। वीरवार को कुराहवटा रोड स्थित एक निजी स्कूल व कनीना खंड के ककराला के एक निजी स्कूल में इन ट्रायल का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निलेश मुदगल ने बताया कि छह आयु वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं के लिए कुल 80 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 1 सितंबर को नारनौल में जिलास्तरीय योग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला सचिव रीना ने बताया कि 24 अगस्त को खंड सिहमा, नारनौल व नांगल चौधरी में ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को 1 सितंबर को नारनौल में होने वाली जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

संगठन के तकनीकी सचिव अरुण कुमार ढिल्लों ने बताया कि महेंद्रगढ़ खंड में 135, कनीना में 140 तथा अटेली खंड में 18 खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में भाग लिया। यह ट्रेडिशनल स्पर्धाएं 6 आयुवर्गों में आयोजित की गई। महेंद्रगढ़ में डॉ. अनुज कुमारी, सुनील देवी, रिसाल शर्मा, मधु राठौड़ ने जबकि कनीना खंड में पवन कुमार, मोहित आर्य, शुभांशु आर्य, रामबीर ने योगासन खेलों में बच्चों के प्रदर्शन के माध्यम से चयन किया। इस अवसर पर मनोज कौशिक महेंद्रगढ़, गीता कुमारी महेंद्रगढ़, मनोज कुमार कनीना, वेदप्रकाश आर्य जांगिड़ भड़फ, विजयपाल उनिंदा, एडवोकेट नरदेव यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें