फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंड स्तरीय पेंटिंग और संवाद स्पर्धा में महेंद्रगढ़ यदुवंशी टीमें रही विजेता

Sun, 16 Nov 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- पीए श्री राजकीय ​कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  महेंद्रगढ में गीता महोत्सव कार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को गीता जयंती के उपलक्ष्य में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खंड के 50 राजकीय और निजी स्कूलों के 252 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन



बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अलका के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें निबंध लेखन, श्लोक उच्चारण, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, संवाद, भाषण आदि गतिविधियां करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने सुंदर चित्र बनाए तो किसी ने गीता पर निबंध लिखा। इसी तरह विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद का भी सुंदर चित्रण किया।
इसमें प्रथम तीन विजेताओं को जिला स्तर पर जाने का मौका मिलेगा। कक्षा 9 से 12 श्रेणी में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान पाली जीएसएस स्कूल टीम, दूसरा सतनाली यदुवंशी स्कूल टीम, तीसरा झूक जीडी स्कूल की टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण में महेंद्रगढ़ यदुवंशी पहला, सतनाली मोंटेश्री ने दूसरा और सतनाली यदुवंशी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीता श्लोक उच्चारण में पहला सतनाली यदुवंशी स्कूल टीम, दूसरा दुलोठ अहीर जीजीएसएसएस टीम व तीसरा स्थान जांट जीएसएसएस टीम ने पाया। पेंटिंग स्पर्धा में महेंद्रगढ़ यदुवंशी टीम ने पहला, महेंद्रगढ़ जीएसएसएस टीम दूसरे और खुडाना जीएसएसएस टीम तीसरे स्थान पर रही। संवाद में पहले पायदान पर महेंद्रगढ़ यदुवंशी, दूसरे पर झूक जीडी स्कूल टीम जबकि तीसरे स्थान पर सतनाली यदुवंशी स्कूल टीम रही।

कक्षा 6 से 8 श्रेणी में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान सतनाली यदुवंशी स्कूल टीम, दूसरा महेंद्रगढ़ आरपीएस स्कूल टीम, तीसरा महेंद्रगढ़ यदुवंशी स्कूल की टीम ने प्राप्त किया। भाषण में सतनाली यदुवंशी पहला, महेंद्रगढ़ यदुवंशी ने दूसरा और बवाना जीएसएसएस टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गीता श्लोक उच्चारण में पहला भगड़ाना जीएसएसएस टीम, दूसरा महेंद्रगढ़ आरपीएस टीम व तीसरा स्थान झूक जीडी टीम ने पाया। पेंटिंग स्पर्धा में महेंद्रगढ़ यदुवंशी टीम ने पहला, महेंद्रगढ़ आरपीएस टीम दूसरे और माजरा कलां एसएसएन टीम तीसरे स्थान पर रही।
संवाद में पहले पायदान पर महेंद्रगढ़ यदुवंशी, दूसरे पर महेंद्रगढ़ आरपीएस जबकि तीसरे स्थान पर झूक जीडी स्कूल टीम रही। इस दौरान निर्णायक मंडल, शिक्षक व खंड बीआरपी और एबीआरसी मौजूद रहे।



स्पर्धा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ और इसमें विजेता रहने वाली टीमों को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में टॉप -6 विजेता निकाले गए जबकि प्रथम तीन विजेताओं को ही जिला स्तर पर जाने का मौका मिलेगा।

अलका, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:64- पीए श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  महेंद्रगढ में गीता महोत्सव कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें