फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ की टीम बनी चैंपियन

Thu, 09 Jan 2025 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55-गांव खायरा में  क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम  को सम्मानित करते मुख्याति​थि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खायरा में चार जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरएमआर स्पोर्ट्स क्लब के खायरा के राव मानसा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच महेंद्रगढ़ और चीतलांग की टीम के मध्य हुआ। इसमें महेंद्रगढ़ टीम के कप्तान सचिन आसोदिया ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 21 गेंद में 58 रन की पारी खेली और 8 ओवर में 108 रन बनाए। 53 रन की धमाकेदार जीत से प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद उनकी टीम लगातार गांव आकोदा, सीहाेर को हराते हुए फाइनल में पहुंची।
क्रिकेट का फाइनल मुकाबला गांव रिवासा और महेंद्रगढ़ वार्ड नंबर 6 की टीम के बीच हुआ। महेंद्रगढ़ की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कप्तान सचिन आसोदिया ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। इसकी बदौलत 57 रन से जीत हासिल करते हुए प्रतियोगिता की चैंपियन टीम बनी। समापन समारोह में बब्बू खायरा जिला पार्षद ने कप्तान सचिन आसोदिया को ट्रॉफी दी। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कप्तान सचिन आसोदिया ने बताया कि इस जीत का श्रेय टीम को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें