फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल मैदान में चमके महेंद्रगढ़ के सितारे, दीपक ने राष्ट्रीय स्तर पर भी जीता स्वर्ण

विज्ञापन
फोटो नंबर-04अति​थियों के साथ विजेता ​खिलाड़ी।स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। 59वीं हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी परिणामों के अनुसार, जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली के छात्र दीपक पुत्र मुकेश कुमार ने अंडर-17 आयु वर्ग की 75 किलोग्राम वुशु स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद दीपक ने 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता से जिले का गौरव बढ़ा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना की कोमल ने अंडर-19 वर्ग की चार किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वीडीआईएस अटेली के गर्वित ने ट्रिपल जंप में, स्वामी विवेकानंद विद्यालय मेहरमपुर के गुलशन ने जैवलिन थ्रो में और लॉर्ड कृष्णा स्कूल सिहमा के सुधीर ने जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कराटे प्रतियोगिता में वाईएसएन महेंद्रगढ़ की दिव्या, श्री ओम शैल राम स्कूल महेंद्रगढ़ की गीतिका और हैप्पी एवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़ की दीक्षा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, आरआरसीएम स्कूल कनीना के जतिन ने अंडर-17 वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर सफलता प्राप्त की।
जिले के अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें