महेंद्रगढ़। सीनियर पटौदी ट्राॅफी में महेंद्रगढ़ जिले की टीम ने गुरुग्राम की टीम को 39 रन हराकर लगाकर तीसरा मुकाबला जीत लिया है। टीम का अगला मुकाबला कल रेवाड़ी के साथ होगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रबंधक प्रवीन तिवाड़ी ने बताया कि महेंद्रगढ़ टीम के कप्तान अभिमन्यु तंवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्रगढ़ की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए। टीम की ओर से तुषार भारद्वाज ने 55 गेंदों में 52 व अनुज शर्मा ने 76 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरुग्राम की टीम ने 47.5 ओवर में 209 रन पर ऑल आउट हो गई। महेंद्रगढ़ की टीम की ओर से टीनू गोयल ने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 41 रन देकर चार विकेट तथा आयुष आर्य, अनिश कुमार ने तीन-तीन विकेट लेकर मुकाबला 39 रन से जीत लिया। 18 जून को बारिश के कारण महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के बीच का मुकाबला रद्द कर दिया गया था।