फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सार्वजनिक शौचालयों पर ताले आमजन परेशान ठेका खत्म होते ही बिगड़ी व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो-56 : बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क में बन रहे शौचालय में लगाई जा रही टाइल। स्रोत पार्षद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव का ठेका समाप्त होते ही व्यवस्था बिगड़ गई है। 50 हजार की आबादी वाले शहर में बनाए गए पांच में से तीन शौचालयों पर ताले लटके हैं जबकि बाकी दो भी सीमित संसाधनों के सहारे किसी तरह संचालित हो रहे हैं। आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से 55 लाख रुपये की लागत से शहर में मोदाश्रम के पास, नागरिक अस्पताल के नजदीक, लोक निर्माण विश्राम गृह, बस स्टैंड के सामने, हुड्डा पार्क में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया था। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंपी गई थी लेकिन एक सप्ताह पहले एजेंसी का ठेका समाप्त होते ही व्यवस्थाएं चरमरा गईं।
वहीं शहर के मसानी चौक, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, विश्वकर्मा चौक, सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक, ढाल बाजार, शंकर मार्केट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 11 हट्टा बाजार आदि स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय नहीं हैं।
विज्ञापन



क्या बोले लोग..
बाजार में सामान खरीदने आते हैं। शौचालय बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर निजी एजेंसी की समय सीमा समाप्त हो गई है तो नगर पालिका को दूसरी एजेंसी को कार्य सौंपना चाहिए ताकि आमजन को किसी भी तरह की समस्या न हो। - रमेश कुमार, राहगीर, गांव पालड़ी पनिहारा


शहर में मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। जहां शौचालय बने है वहां भी ताले लगे हैं। प्रतिदिन दुकानदारों और ग्राहकों परेशानी होती है। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जब तक एजेंसी को ठेका नहीं दिया जाता तब तक किसी कर्मचारियों को शौचालय की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। -कैलाश चंद सैनी, दुकानदार, आईटीआई रोड
-
वर्जन:
सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव को लेकर एजेंसी का ठेका समाप्त हो गया है। इसक कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर प्रतिदिन सफाई करवाई जाएगी ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे। आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका की ओर से जल्द ही शौचालय के रखरखाव का टेंडर लगाकर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो-56 : बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क में बन रहे शौचालय में लगाई जा रही टाइल। स्रोत पार्षद

फोटो-56 : बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क में बन रहे शौचालय में लगाई जा रही टाइल। स्रोत पार्षद

फोटो-56 : बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क में बन रहे शौचालय में लगाई जा रही टाइल। स्रोत पार्षद

फोटो-56 : बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क में बन रहे शौचालय में लगाई जा रही टाइल। स्रोत पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें