फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कराटे में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों का दम, इंडिपेंडेंस कप में जीते तीन पदक

विज्ञापन
फोटो संख्या:77- दिल्ली में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी  को सम्मानित करते कोच व  आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में सात से नौ अगस्त तक आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर से दो हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ी अरनव ने रजत व पीयूष ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि दिल्ली में तीन दिवसीय 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा सहित अन्य राज्य से दो हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए।
अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरनव ने अंडर-14 आयु वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक व पीयूष ने अंडर-16 आयु वर्ग के 76 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को खिलाड़ी लक्की सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अकादमी का उद्देश्य महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें