महेंद्रगढ़। गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स एकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। अंडर-10 से 16 तक के करीब 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मार्शल आर्ट के तहत परीक्षा करवाई गई। अकादमी के संस्थापक लोकेश सैनी ने बताया की इस टेस्ट लेने के लिए सीतोरु स्पोर्ट्स कराटे आर्गनाइजेशन इंडिया अटेली से प्रमोद कटारिया पहुंचे। इन्होंने खिलाड़ियों की मार्शल आर्ट के तहत शारीरिक परीक्षा करवाई गई। प्रत्येक खिलाड़ियों में शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी बताया। खेल में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कैसे खेलते हैं।
उन्होंने बताया कि पीली बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ी भैरव, सूर्य प्रताप सिंह, छवि कुमारी, दिपांशु, सिद्धार्थ, जयतिक, नारंगी बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ी इशिका, इशानी, कार्तिक लोचबा, गीतांश, बैंगनी बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ी युवान, हरी बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ी दीक्षा, मानव, पुष्कर राज, सूर्यदेव, जतिन, एकलव्य तथा ब्राउन बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ी गौरव, हार्दिक, सुव्रत साहू ने प्रतिभा का परिचय दिया।