फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूली कराटे में महेंद्रगढ़ बना ओवरऑल विजेता, अंडर-14 की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
फोटो 69 कराटे स्पर्धा के दौरान अंडर 14 की खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्य स्कूली बालिका कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन महेंद्रगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में टीम ने अंडर-14 बालिका वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम की और आयुवर्ग में ओवरऑल विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग की टीम ट्रॉफी में महेंद्रगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहतक दूसरे और अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। महेंद्रगढ़ की खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पदक भी जीते।
विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 17 वर्ष और 19 वर्ष की कराटे प्रतियोगिताएं अभी जारी हैं और बुधवार को कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नांगल चौधरी के पूर्व विधायक और यदुवंशी ग्रुप के अध्यक्ष राव बहादुर सिंह ने की।
नारनौल के विधायक ओमप्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक और डीपीसी दिलबाग सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे।

फोटो 69 कराटे स्पर्धा के दौरान अंडर 14 की खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें