फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बजे तक पटवारी नहीं आए तो गुस्साए किसानों ने किया रास्ता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बाजरा लेकर पहुंचे किसानों की खरीद तीन घंटे बाद भी शुरू नहीं होने पर गुस्साए किसानों ने अनाज मंडी का गेट बंद कर दिया। किसानों ने अनाज मंडी रोड पर धरना देकर अपना विरोध जताया। किसानों ने कुछ देर के लिए रोड जाम किया। दोपहर 12 बजे मंडी सचिव मौके पर पहुंचे। किसानों के दस्तावेजों की जांच के साथ उन्हें मंडी में इंट्री दी जाने लगी। तब किसानों ने मंडी का गेट खोल दिया।
विज्ञापन

बाजरे की पहले चरण की खरीद 15 नवंबर तक पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण में 27 सितंबर तक बाजरा खरीदा जाना है। शुक्रवार को 332 किसानों को मैैसेज भेजा गया था। जिसके बाद किसान बाजरा लेकर सुबह 7 बजे से ही मंडी गेट पर पहुंचने लगे थे। नियम के अनुसार 8 बजे से पटवारियों को सत्यापन का काम शुरू करना था। इसके बाद किसानों को मंडी में अपनी फसल डालनी होती है। सुबह 11 बजे तक मौके पर कोई कर्मचारी अधिकारी नहीं पहुंचा। तीन घंटे इंतजार के बाद किसानों ने विरोध शुरू कर दिया।
किसानों ने मंडी का गेट बंद कर रोड जाम किया। नारेबाजी करते हुए मंडी गेट के सामने बैठकर अपना विरोध जताया। जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाद में मंडी सचिव सुंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सत्यापन का कार्य करने वाले पटवारियों को भी मौके पर बुलाया। दोपहर बारह बजे मंडी का गेट खुलवाया। सत्यापन शुरू होने के बाद किसानों को अंदर भेजा गया।शुक्रवार को 280 किसानों से 7300 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। एक किसान का बाजरा मानकों के अनुसार न होने पर रिजेक्ट किया गया। 5000 क्विंटल बाजरे का उठान कराया गया।
विज्ञापन

किसान बोले हमें बेवजह कर रहे परेशान
गांव डेरोली जाट निवासी सूबेदार शिवचरण, सुरजनवास के किसान बाबूलाल, बलबीर, जोनावास के किसान विरेंद्र, भांडोर नीची के किसान इंद्रपाल, जोनावास के रमेश, बसई के प्रदीप, मालड़ा के अशोक, बवाना की मालती, जांजडियावास के जगमाल, राजकुमार, जगदीश, सुशीला, भगवान सहित अन्य किसानों ने कहा कि किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। सुबह चार घंटे से लाइन में खड़े किसानों को पूछने वाला कोई नहीं। ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइन के कारण बाजार में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सतनाली में खरीदा एक लाख क्विंटल बाजरा
फोटो संख्या: 68
सतनाली मंडी। सतनाली मंडी में बाजरा खरीद का आंकड़ा वीरवार तक एक लाख क्विंटल को पार कर गया। खरीद एजेंसी वेयर हाउस ने एक से 29 अक्तूबर तक 64787.5 क्विंटल बाजरे की खरीद की थी। 30 अक्तूबर से हैफेड ने बाजरे की खरीद शुरू की। हैफेड से परचेजर हरपाल सिंह ने बताया कि 19 नवंबर तक सतनाली अनाज मंडी में 66200 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। दोनों एजेंसी अब तक सतनाली में एक लाख क्विंटल बाजरा खरीद चुकी हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार किसानों का बाजरा खरीदा जा रहा है। निगरानी कमेटी के अधिकारियों के सत्यापन के बाद ही टोकन जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें