फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराणा प्रताप अद्भुत कौशल के धनी थे

Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09गांव अकबरपुर ​स्थित विद्यालय में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम म
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने राजकीय स्कूल अकबरपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य सीमा यादव ने बताया कि बुधवार को स्कूल में संगोष्ठी और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश गांधी ने की। स्टेट अवार्डी प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज एवं विजय शर्मा विशिष्ट वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप अद्भुत कौशल और पराक्रम के धनी राजा थे।
विज्ञापन

राष्ट्र के स्वाभिमान व उसकी अस्मिता के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले महाराणा प्रताप का शौर्य भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि महाराणा का चिंतन हमेशा मातृभूमि के सुरक्षा के लिए रहा। इस अवसर पर प्रवक्ता दिनेश गांधी, अभय सिंह, विजय शर्मा, आशा शर्मा, बुलबुल शेरावत, संगणक शिक्षक महेंद्र सिंह यादव, अंजू कुमारी, रामनिवास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें