फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महरमपुर और नियामतपुर ने जीता खिताब

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21अरिता, अंडर- 19, वॉलीबॉल खिलाडी, महरमपुर - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारनौल। अंतर नर्सरी महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 और अंडर-14 दोनों वर्गों में फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे जिसमें महरमपुर और नियामतपुर की टीमों ने खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग का फाइनल नियामतपुर और महरमपुर के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में नियामतपुर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला सेट जीत लिया और 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद महरमपुर की टीम ने जोरदार वापसी की और दूसरा सेट जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।
अंतिम और निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में महरमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सेट जीत लिया और 2-1 से खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग के फाइनल में भी नियामतपुर और महरमपुर आमने-सामने थे। इस मुकाबले में नियामतपुर की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और लगातार अच्छा खेल दिखाया। महरमपुर की टीम कोशिश करती रही, लेकिन नियामतपुर ने अपना दबदबा कायम रखते हुए यह मैच 2-0 से जीत लिया।
जिला वॉलीबॉल संघ के सहसचिव नरेश ढिल्लों ने कहा अब पुरुष वर्ग के मुकाबले बाकी हैं जिनका दूसरा ग्रुप 22 जून को खेला जाएगा। ये मैच गांव धानौता स्थित खेल नर्सरी में होंगे। इसमें अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में धानौता, डेरोली जाट, डोहर कलां, जैलाफ और कारोली खेल नर्सरी की टीमें हिस्सा लेंगी।

रोमांचक मैच में सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिससे मैच जीतने में सफल रहे। प्रतियोगिता से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और प्राप्त अनुभव आगामी प्रतियोगिताओं में भी काम आएंगे।-खुशी, खिलाडी, महरमपुर

प्रथम सेट गंवाने के बाद हमने तय किया की गलतियां नहीं करनी और अहम मौको को भुनाना है। जिस कारण दूसरे व तीसरे सेट में जीत दर्ज कर फाइनल मैच जीतने में सफल रहे। -अरिता, खिलाडी, महरमपुर

फोटो नंबर- 21अरिता, अंडर- 19, वॉलीबॉल खिलाडी, महरमपुर- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें