फोटो संख्या:62- खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी कार्यालय सतनाली में योग की मुद्रा में एसडीएम योग
- फोटो : सांकेतिक
सतनाली। योग दिवस पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में योग आयोग और आयुष विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम योगेश सैनी और विशिष्ट अतिथि पार्षद बचनाई नाथ महाराज रहे। एसडीएम ने कहा कि भारत में योग का इतिहास बहुत पुराना है और 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को योग दिवस घोषित किया। शिविर में ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन सहित विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया। संवाद