फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खेड़ी में दो समुदाय में आपसी टकराव मामले में सर्व महापंचायत आयोजित की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव खेड़ी में 28 सितंबर को एक बिरादरी के युवकों द्वारा दूसरी बिरादरी के एक युवक की पिटाई करने के तनाव हो गया था। इस मामले में सोमवार को गांव में सर्व समाज की पंचायत हुई। इसमें सरकार और प्रशासन से गांव में आपसी भाईचारा स्थापित करने, घायल पवन को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजेश कुमार को सौंपा गया। गांव खेड़ी में शिवनाथ मंदिर परिसर में लगे मेले में 10 सितंबर को दो बिरादरी के लोगों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर 28 सितंबर को एक बिरादरी के लोगों ने दूसरी बिरादरी के एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। घायल पवन सिंह का अभी उपचार चल रहा है। इसके बाद दोनों बिरादरी के लोगों में तनाव हो गया था। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उपायुक्त ने गांव में धारा 144 लगा दी थी। इसी मामले को लेकर सोमवार को गांव में हुई सर्व समाज की पंचायत में शासन, प्रशासन से गांव में आपसी भाईचारा स्थापित कराने, घायल पवन के परिजनों को 50 लाख रुपये देने और पवन को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। पंचायत ने मांग की कि गत 10 सितंबर हुए झगड़े में गांव के करीब 35 लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसलिए इन पर दर्ज मुकदमे को खारिज किया जाए ताकि गांव में आपसी भाईचारा व अमन चैन स्थापित हो सके। पंचायत में रतन सिंह, शिवकुमार खेड़ी, जगमोहन चौहान, जगबीर सिंह, देवी सिंह, सत्यपाल सिंह, छत्रपाल, सुनील तंवर, कुलदीप, कृष्ण कुमार, सुमेर सिंह, ज्ञान सिंह, जितेंद्र कुमार, महेश कुमार, राहुल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें