फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो मकानों में सेंध लगाकर चुराई नकदी व आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर दिनदहाड़े खंड के गांव राता खुर्द में दो मकानों से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने मकान मालिकों की शिकायत पर चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव राता खुर्द निवासी सुनील कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह शनिवार को अपने परिवार के साथ अटेली कस्बे में आया हुआ था की पीछे से अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला चटका कर सोने चांदी के आभूषण व 1000 रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। शिकायत में कहा गया कि चोरों ने पड़ोस में रहने वाले मंगलराम के मकान से भी सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। पुलिस ने मकान मालिकों की शिकायत पर चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें