फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की रोक के बाद दौंगड़ा में हुई महापंचायत, सपना को न्याय दिलाने के गठित की समिति, 28 को धरना

विज्ञापन
गांव दौंगड़ा अहीर में आयोजित महापंचायत में उपस्थित समाजसेवी व अन्य। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। दौंगड़ा अहीर की बेटी सपना की 3 जुलाई को नोएडा के गुरुकुल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला उग्र होता जा रहा है। मामले को लेकर रविवार को दौंगड़ा अहीर के खेल परिसर में महापंचायत हुई। इसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी व गुरुग्राम के अलावा राजस्थान से भी कुछ समाजसेवी भाग लेने पहुंचे। महापंचायत ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की अपील की है। आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बेटी सपना न्याय महासमिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष चुने गए ठाकुर अतरलाल ने कहा 27 सितंबर तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और मामले की सीबीआई जांच नहीं हुई तो 28 सितंबर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत को संबोधित करते हुए ठाकुर अतरलाल ने कहा कि सपना की हत्या हुई या उसे फांसी पर लटकाया गया, जो भी कुछ हुआ उसकी सीबीआई जांच हो। मामले में एफआईआर अधूरी है। आरोपियों के खिलाफ सभी धाराएं लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को महापंचायत बुलाए जाने पर धमकियां दी गईं। महापंचायत प्रशासन की निंदा करती है। ठाकुर अतरलाल ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी आरोपियों के साथ मिले हुए हैं। सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि मामले में राजनीति छोड़ कर सभी को एक साथ आना चाहिए, दोषी को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने परिवार को हर प्रकार की आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। साथ ही मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
सर्व समाज मंच से राधेश्याम गोमला ने कहा कि सीबीआई जांच हो तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। लक्की सीगड़ा ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के नाम पर फोटो खिंचवाने वाले काफी लोग आज नहीं पहुंचे। ऐसे नेताओं से भी सावधान रहना चाहिए। कनीना पालिका के पूर्व प्रधान मास्टर दिलीप सिंह ने कहा कि इस मामले की संपूर्ण जांच का जिम्मा सीबीआई को दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेत्री सुनीता वर्मा ने कहा कि सपना दौंगड़ा अहीर की ही नहीं, पूरे हरियाणा की बेटी थी। उसकी हत्या की गई या उसे फांसी पर लटकाया गया, जो भी हुआ पूरे मामले का राज खुलना चाहिए। सपना की मां सोनिया ने कहा कि या तो उन्हें न्याय दिया जाए, वरना उन्हें भी मार दिया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो वो प्रशासन के समक्ष आत्महत्या कर लेंगी। विष्णु सरपंच चामधेड़ा ने कहा इतने बड़े मामले में दौंगड़ा से बहुत कम लोगों का पहुंचना चिंतनीय है। सुप्रीम कोर्ट के वकील श्याम मनोहर मिश्रा ने कहा कि मामले में जो धारा बनती थी वो पूरी नहीं लगाई गई। जानबूझकर उनको छोड़ा गया है। संपूर्ण धाराओं सहित फिर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूबे सिंह ने कहा कि दोषी गिरफ्तार होने ही चाहिए। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन के गुरुकुल कैसे चल रहा था। गुरुकुल में खाना बनाने के लिए पुरुष क्यों नियुक्त थे, इसकी जांच होनी चाहिए। अजय सहगड़ा ने कहा कि सरकार कोई भी हो तानाशाही पर उतर आती है।
विज्ञापन

एडवोकेट विनय ढाणा ने मंच से सर्वदलीय समिति गठित करने पर की बात कही। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजवंती दहिया ने कहा कि 14 साल की बच्ची के साथ जो कुछ हुआ वह घोर निंदनीय है। सत्ता में बैठी सरकार से बात करनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सत्यवीर सिंह झूकिया ने कहा कि सत्ता में बैठे हुए लोगों को इस मुद्दे पर गहनता से सोच कर मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश सरकार से बात करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलवानी चाहिए। रेवाड़ी के पूर्व एमएलए राजेश शर्मा ने कहा कि इस मामले में हर स्तर पर वह पूरा सहयोग करेंगे।
यह रहे उपस्थित
महापंचायत को जिला पार्षद गौतम बुडीन, रमेश सैनी व अजय यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हरद्वारीलाल, कंवर सिंह शेखावत, हंसराज विद्रोही, कुलदीप दहिया, कुलदीप बरगढ़, कामरेड बलबीर सिंह चंद्रपुरा, मनीष राजपूत, टिंकू, गिरीश खेड़ा, तेजपाल, विक्रम बजरंग दल अटेली, कुलदीप दहिया, कैलाश चंद, नरेंद्र यादव, रमेश सैनी, उदयभान, मनोज, मनु, प्रदीप, विक्रम यादव, अनिल कुमार, संदीप कुमार, अमन पृथ्वीपुरा गो-रक्षक संघ से बिट्टू लांबा, बजरंग दल से सविता, राज व अमित प्रजापत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें