फोटो नंबर-21टीबी जागरूकता रैली निकालती महिलाएं।स्रोत-स्वयं
नारनौल। जिला रेडक्राॅस सचिव बलवान सिंह के मार्गदर्शन में जिले में क्षयरोग जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मोहल्लों में जाकर महिलाओं और बच्चों को क्षयरोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उनको क्षयरोग के लक्षण, दवाइयां, सावधानियां और संतुलित आहार के विषय में बताया जा रहा है। क्षयरोग से निवारण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। जिला टीबी कोआर्डिनेटर शोभा शर्मा ने बताया कि इसी अभियान के तहत सेक्टर एक में मोहल्ला मीटिंग आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र योजना से मरीजों को बड़ा लाभ मिल रहा है। टीबी अस्पताल से काउंसलर दिनेश शर्मा ने भी महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दस दिन से अधिक खांसी हो तो अपने नजदीकी अस्पताल में टीबी की जांच जरूर करवाएं।