फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया

Sat, 18 May 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मातृशक्ति हरियाणा बाल संस्कार के द्वारा लोकमत परिष्कार अभियान के तहत हुडा सेक्टर में 28वीं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी के माध्यम से आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में डॉ. कृष्णा आर्या ने कहा कि एक बेहतर सरकार के चुनाव के लिए सभी लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी व्यस्तताओं और इस सोच के कारण की उनके एक वोट से क्या होगा वोट नहीं करते हैं। इसके कारण हजारों वोट बेकार चले जाते हैं और इससे लोकतंत्र व्यवस्था बहुत अधिक प्रभावित होती है। संगोष्ठी में महिलाओं ने भी गीत गाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें