फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खोए मोबाइल की सिम बनी ठगी का हथियार, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के इसरा का बास निवासी देसराज को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि साइबर ठगी से निकाली गई राशि का बड़ा हिस्सा आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नारनौल निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दी थी कि 3 मई को जल महल के पास आयोजित एक समारोह के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया था। मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी सिम बंद करवा दी थी लेकिन साइबर ठगों ने उनके मोबाइल नंबर को दूसरी टेलीकॉम कंपनी में पोर्ट करवा लिया।
ठगों ने पोर्ट किए गए नंबर का इस्तेमाल करते हुए 4 मई को मनोज कुमार के यूनियन बैंक और एसबीआई बैंक खातों से कुल 99,999 रुपये निकाल लिए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम में से 65 हजार रुपये सीधे देसराज के बैंक खाते में भेजे गए थे।
विज्ञापन

साक्ष्यों के आधार पर साइबर क्राइम थाना नारनौल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस साइबर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और ठगी की पूरी रकम के लेन-देन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें