नारनौल। किसानों ने कोऑपरेटिव सोसाइटी पर खाद के निर्धारित मूल्य से ज्यादा रुपये लेने का आरोप लगाया है। किसानों ने बताया कि पांच बैग यूरिया का बिल 1332.50 रुपये बनता है लेकिन 1350 रुपये देकर खाद खरीद रहे हैं। वहीं खाद की पर्ची भी अपने पास रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसके लेकर खाद वितरण के दौरान मंगलवार को कुछ किसानों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। वहीं कर्मचारियों ने बताया कि खुल्ले रुपये नहीं होने के कारण 1350 रुपये काटे जाते हैं। अगर कोई किसान खुल्ले रुपये देता है तो उससे 1332.50 रुपये ही लिए जाते हैं।
लाइन में लगने को लेकर हुई नोकझोंक : खाद केंद्र पर करीब 12 दिन बाद खाद का वितरण किया गया। इससे मंगलवार को किसान अधिक संख्या में खाद केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान लाइन में आगे लगने को लेकर किसानों के बीच नोकझोंक देखने को भी मिली।