फोटो संख्या:-70 कनीना में चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ग्रामीणों को निमंत्रण देते हुए। विज्ञप्ति
कनीना। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने कनीना में जांगिड़ समाज के लोगों के साथ बैठक की। यह बैठक 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह को लेकर थी।
उन्होंने समाज के लोगों से समारोह में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में करीब 20 गांवों से जांगिड़ समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। अध्यक्ष जांगड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा 36 बिरादरी के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने निर्माण, शिल्प और तकनीक से समाज को नई दिशा दी।
जांगिड़ समाज का देश और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में मुकेश नंबरदार, सतीश जांगड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद