फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान श्रीराम ने किया अहिल्या उद्धार

Tue, 23 Sep 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अनाज मंडी की रामलीला में राम व लक्ष्मण द्वारा सुबाहु-मारीच वध की लीला का मंचन करत
विज्ञापन
नारनौल। भगवान नारायण सेवा संस्था की ओर से श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब अनाज मंडी के मंच पर सोमवार को अहिल्या उद्धार, सुबाहु मारीच युद्ध और ताड़का वध का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी कृष्ण कुमार सैनी, मनोज कुमार एवं बिशन दयाल सैनी ने मंचन का शुभारंभ किया। संचालन भारत भूषण तायल ने किया।
विज्ञापन

रामलीला में ताड़का वध की सूचना मिलने पर सुबाहु और मारीच राम-लक्ष्मण से युद्ध करने आते हैं। युद्ध में सुबाहु मारा जाता है जबकि मारीच भयभीत होकर भाग जाता है। मार्ग में विश्वामित्र जी के आग्रह पर श्रीराम ने शिला बनी अहिल्या को चरण स्पर्श करा कर अहिल्या का उद्धार किया।
राजा जनक की ओर से सीता स्वयंवर के लिए आयोजित धनुष यज्ञ का निमंत्रण विश्वामित्र जी तक पहुंचता है। राम-लक्ष्मण फूल लाने के लिए जनकपुरी की पुष्प वाटिका में जाते हैं, जहां माली उन्हें रोकता है।
विज्ञापन

राम-लक्ष्मण जनक नंदिनी की जय बोलकर फूल तोड़ते हैं और वहीं सीता से पहली बार भेंट होती है। रामलीला में राम की भूमिका ध्रुव वर्मा, लक्ष्मण की कनिष्क कोहली, विश्वामित्र की अभिषेक सोनी, मारीच की महावीर, सुबाहु की जगदीश बिल्ला, अहिल्या की अरविंद सैनी, सीता की विवेक शर्मा व माली की इंद्रजीत सैनी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें