फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया के लिए लंबी कतार...किसानों को एक हजार बैग किए वितरित

विज्ञापन
फोटो संख्या:80--सरकारी खाद  केंद्र पर यूरिया खाद लेने के लिए  लगी किसानों की लंबी लाइन----संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में स्थित सरकारी खाद केंद्र पर शुक्रवार को 212 किसानों को एक हजार बैग यूरिया वितरित की गई। खाद आने की सूचना के बाद किसान सुबह नौ बजे से ही लाइनों में लग गए। वीरवार को ही यूरिया के 1460 बैग पहुंचे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्र कमेटी की ओर से इसका वितरण किया गया। दोपहर को भीड़ कम रही और शाम चार बजे तक सभी बैग किसानों को वितरित
- वर्जन:

यूरिया के लिए मांग भेजी गई है। वीरवार को 1460 यूरिया के बैग खाद केंद्र पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को एक हजार बैग किसानों को वितरित किया जा चुका है। यूरिया खाद को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।-जगराम, प्रबंधक, हैफेड, महेंद्रगढ़
किए गए। सरकारी खाद केंद्र पर 460 यूरिया खाद के बैग शेष रह गए हैं।
488 बैग यूरिया का किया गया वितरण
नारनौल। अनाज मंडी स्थित खाद केंद्र पर शुक्रवार को 488 बैग यूरिया का वितरण किया गया। खाद केंद्र पर वीरवार को करीब 560 बैग यूरिया की खेप पहुंची थी जिसके बाद शुक्रवार को अधिक संख्या में किसान खाद केंद्र पर पहुंचे। एक किसान को केवल 3 बैग यूरिया का ही वितरण किया गया ताकि सभी किसानों को यूरिया का वितरण किया जा सकें। अब खाद केंद्र पर केवल 72 बैग ही उपलब्ध है और अगली खेप जल्द पहुंचने की संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें