फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर तक पहुंचेगी खाद्य सामग्री, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में किराना स्टोर, सब्जी, दूध, दवाई या पशुचारा से संबंधित आवश्यक सामान की दुकानें खुली रहेंगी। आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानदार चाहे तो लगातार दुकान खोल सकता है। हर दुकानदार को इस बात के लिए पाबंद किया गया है कि वो अपनी दुकानों के आगे ग्राहक को कम से कम छह फीट की दूरी पर खड़ा होने का इंतजाम करें। सभी मास्क लगाएं व हाथ साफ रखें। इधर, जिला प्रशासन घर तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी डीसी जगदीश शर्मा ने मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक के बाद साझा की। डीसी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन एक या दो दिन में ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इससे लोगों को किसी भी प्रकार के समान के लिए बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर मोहल्ले में आवश्यक वस्तुओं को लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए हर इलाके के लिए संपर्क नंबर जारी किए जाएंगे। हेफैड के ऑयल व दाल मिल लगातार चालू रहेंगी। पीडीएस की सप्लाई पहले की तरह ही रहेगी। इस दौरान डीएफएससी व जीएम हैफेड हर रोज खाद्य सामग्री पर नजर भी रखेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दुकान पर सामान लेने जाएं तो घर का एक ही सदस्य जाए। साथ ही अपने पड़ोस के नागरिकों को भी अगर किसी सामान की जरूरत है तो उसका भी सामान लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानदारों को सैनिटाइजर से ग्राहकों के हाथ साफ करवाने होंगे साथ ही मास्क पहने रहना है।
सात थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त :
सरकार के आदेशों अनुसार कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिलाधीश एवं डीसी जगदीश शर्मा ने एक आदेश पारित कर इस घोषणा को सख्ती से लागू करने के लिए जिले में सात थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लागू किए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। थाना शहर नारनौल पर नायब तहसीलदार रतनलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी प्रकार थाना सदर नारनौल पर प्रमोद कुमार बीडीपीओ, थाना कनीना पर देशबंधु बीडीपीओ, थाना महेंद्रगढ़ पर तहसीलदार विजय कुमार, थाना सतनाली पर प्रकाश वीर नायब तहसीलदार, थाना अटेली पर ओमप्रकाश बीडीपीओ व थाना नांगल चौधरी पर धर्मबीर बीडीपीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम का नंबर जारी
जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के मद्देनजर जिले में कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है। कोई भी नागरिक 01282-251209 पर संपर्क कर सकता है। जिला राजस्व अधिकारी इस कंट्रोल नंबर के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। इनके साथ एडीआईओ हरीश शर्मा नोडल अधिकारी होंगे। स्वस्थ्य से संबंधित जानकारी के लिए कंट्रोल नंबर 01282-250391 पर 24 घंटे सातों दिन कार्य करेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 1075 तथा 108 व हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर संपर्क कर सकते हैं।
विदेश से लौटे लोगों की जानकारी दें : ईओ
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव ने लॉकडाउन के मद्देनजर सभी गणमान्य नागरिकों को पत्र जारी कर विदेश से आए नागरिकों को सूचना देने का आग्रह किया है। साथ ही अगर किसी वार्ड या मोहल्ले में कोई भी धार्मिक स्थल खुला पाया जाता है तो उसकी सूचना भी प्रशासन को दें। इसके अलावा लोगों को भी अपने स्तर पर घरों में रहने का आह्वान करें, ताकि महामारी से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें