फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर के पास मिली राव नरेंद्र के घर में घुसने वालों की लोकेशन : एसपी

विज्ञापन
फोटो नंबर-17पत्रकारों को जानकारी देते एसपी दीपक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर में घुसने वाले आरोपी कोई आम चोर नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के सदस्य थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये लोग दूसरे राज्यों से आकर अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। शुरुआती जांच में इनकी लोकेशन राजस्थान के अलवर इलाके के आसपास मिली है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि यह पूरा गिरोह काफी शातिर तरीके से काम करता है। पहले ये लोग किसी भी इलाके में रेहड़ी लगाने या सामान बेचने के बहाने रुकते हैं और आसपास की पूरी रेकी करते हैं। इसके बाद मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
एसपी ने बताया कि इस गिरोह ने सिर्फ नारनौल ही नहीं बल्कि महेंद्रगढ़ शहर में भी वारदात की है जहां से एक बाइक चोरी की गई थी। वहीं नारनौल में भी इसी गैंग की ओर से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। जांच के दौरान महेंद्रगढ़ के एक सीसीटीवी कैमरे में गिरोह के छह सदस्य कैद हुए हैं जिनकी पहचान और लोकेशन ट्रैक की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी दीपक ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान डीएसपी भारत भूषण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें