फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने दो महीने में पकड़े 263 बिजली चोर

Wed, 22 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली निगम की टीमें बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रतिदिन छापेमारी कर रही है। पिछले दो महीने के दौरान महेंद्रगढ़ एवं कनीना में 263 बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की है तथा इन पर 39.36 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।  इसके अलावा 178  लोगों के मीटर भी उखाड़े गए हैं तथा उन पर 180.12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है जबकि 2230  डिफाल्टरों से 366.31 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है।  दिसंबर 2016 तक  ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक 76.37 प्रतिशत लाइन लोस है। प्रदेश सरकार की स्कीम चोरी पकड़ो इनाम पाओ के तहत बिजली निगम महेंद्रगढ़ चोरी पकड़वाने वाले लोगों को ईनाम देने का निर्णय लिया लेकिन अभी तक किसी व्यक्ति ने भी बिजली चोरी नहीं पकड़ाई है। अब निगम ने डीसी रेट पर कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को भी ईनाम देने का निर्णय लिया है। अगर वो बिजली चोरी पकड़वाएंगे तो विभाग उन्हें चोरी से प्राप्त रिवन्यू का 10 प्रतिशत हिस्सा ईनाम के रूप में देगा।  
विज्ञापन

10 प्रतिशत मिलेगा ईनाम
बिजली निगम बिजली चोरों को पकड़वाने के लिए ईनाम की घोषणा की है। बिजली चोरी करने वाले आरोपी से प्राप्त कुल रिवन्यू का 10 प्रतिशत पकड़ाने वाले व्यक्ति को ईनाम के रूप में देगा। उसे यह पैसा तभी मिलेगा जब आरोपी अपना पूरा पैसा बिजली निगम में जमा करवा देगा। एक्सईएन ने अपने  वाट्सअप न. 80598 88300 जारी कर दिए हैं। इस नंबर पर बिजली चोरी की फोटों खींचकर भेजी जा सकती है। निगम उसका नाम पता भी गुप्त रखेगा।
डीसी रेट कर्मचारी को भी मिलेगा ईनाम
बिजली  निगम में कार्यरत डीसी रेट कर्मचारियों की महीने की पगार कम होने की चलते,  निगम ने इनको भी स्कीम में शामिल किया है। निगम के डीसी रेट के कर्मचारी अगर चोरी पकड़वाते हैं तो उन्हें भी 10 प्रतिशत ईनाम के रूप में दिया  जाएगा।
विज्ञापन

दो महीने का यह है रिपोर्ट कार्ड
बिजली  निगम ने जनवरी माह में  महेंद्रगढ़ एवं कनीना में 145 बिजली चोरी पकड़ी जिन पर 23.12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। जबकि फरवरी माह में 118 बिजली चोरी पकड़ी गई जिस पर 16.26 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। निगम ने जनवरी माह में 82 और फरवरी में 96 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े हैं। इसके अलावा जनवरी में 1537 डिफाल्टरों से 211.31 लाख रुपये तथा फरवरी में 693 डिफाल्टर से 155.63 लाख रुपये की रिकवरी की है।

बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम की ओर से चोरी पकड़वाने वालों को ईनाम भी दिया जाएगा। चोरी की फोटो कोई भी व्यक्ति मेरे वाट्सअप नंबर पर भेज सकता है। चोरी पकड़ाने वालों का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। -रणबीर सिंह-एक्सईएन-महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें