फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रह रहे शहर में, मिल रही ग्रामीण क्षेत्र की बिजली

Mon, 22 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली कट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम।
विज्ञापन
बिजली-पानी की समस्या से परेशान शहर की तीन कालोनियों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने रविवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे जिला जेल के सामने जाम लगाकर नारनौल-महेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे को बंद कर दिया। लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। जाम करीब एक घंटे बाद साढ़े छह बजे बिजली निगम के ग्रामीण एसडीओ सतीश कुमार के आश्वासन के बाद ही खुला। इस दौरान इस व्यस्त मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी।
विज्ञापन

जाम लगा रहे गोपाल कृष्ण, रामनगर व गणेश कॉलोनी वासियों का कहना था कि इन तीनों कालोनियों गत एक महीने से बिजली आपूर्ति चरमराई हुई हैं। वैसे तो ये कालोनियां शहर की कहलाई जाती हैं, मगर इनको बिजली आपूर्ति ग्रामीण शेड्यूल के अनुसार ही मिल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी पहले ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी हुई थी। इसको देखते हुए तीनों कालोनियों के करीब 179 घरों के लोगों ने वर्ष 2003 में दो लाख 13 हजार 400 रुपये निगम को बिजली आपूर्ति शहरी क्षेत्र से जोड़ने के लिए पैसे तत्कालीन एसडीओ नवीन कुमार को एकत्र कर दिए थे। जिसकी उनके पास रसीद भी है। अब 14 साल बीत गए हैं, मगर उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

कुछ दिनों के लिए जोड़ी थी वाटर सप्लाई की लाइन से
जाम लगा रहे लोगों ने बताया बार-बार मांग करने के बाद कुछ दिनों के लिए उनकी कालोनियों की बिजली आपूर्ति नसीबपुर वाटर सप्लाई से जोड़ी थी। जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, मगर अब फिर वही हालात हैं।
विज्ञापन


एक माह से मिल रही ग्रामीण शेड्यूल के अनुसार बिजली
जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि अब फिर से उनको ग्रामीण शेड्यूल के अनुसार बिजली मिल रही है। इसके तहत दिन में उनको केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। दिन में दोपहर एक से शाम चार बजे तक ही लाइट आती है। इसके अलावा रात को 11 बजे से सुबह चार बजे तक तथा सुबह छह बजे से नौ बजे तक बिजली आती है। उन्होंने बताया कि इतना कम समय बिजली आने से इस गर्मी के मौसम में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि बिजली कम आने के कारण पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

पुलिस पहुंची मौके पर, नहीं खुला जाम
महेंद्रगढ़ रोड पर लगे जाम की सूचना पाकर एसएचओ रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा जाम लगा रहे कालोनी वासियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन जाम लगा रहे कालोनी वासी ने बिजली निगम के उच्चधिकारियों को मौके पर बुलवाने की मांग को लेकर अड़े रहे।

एसडीओ ने लिखित शिकायत ली, दिया आश्वासन
जाम की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसडीओ सतीश कुमार ने लोगों से लिखित में उनकी कालोनी की लाइन को शहरी क्षेत्र से जोड़ने की शिकायत लिखित में ली। जिसके बाद उन्होंने इस बारे में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें