फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फसलों के लिए वरदान साबित होगी हल्की बारिश

विज्ञापन
फोटो संख्या:80- वीरवार शाम को आसमान में छाए बादल व खेत में लहराती सरसों की फसल---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस समय बारिश का होना फसलों में सोने पर सुहागा है। जिले में पिछले एक पखवाड़ के दौरान न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री से नीचे रहा है जिसके कारण जिले में 3.50 लाख एकड़ में खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

इस समय जिले में प्रमुख फसल के रूप में 2.72 लाख एकड़ में सरसों की फसल है। वहीं दूसरी मुख्य फसल के रूप में 70 हजार एकड़ में गेहूं की फसल है। इसके अलावा अन्य फसलों में जौ 300 एकड़, चना 8 हजार, बरसीम 1175 एकड़, जई 1420 एकड़, कासनी 800 एकड़, मटर पांच हजार एकड़, तरबूज 500 एकड़, टींडा 500 एकड़, तथा कद्दु व लौकी का रकबा करीब 500 एकड़ में है।
इसके अलावा 100 एकड़ में गेंदा, टमाटर 100 एकड़, बैंगन 50 एकड़ में है। इस समय बारिश होने से पिछले दिनों जमे पाले से प्रभावित हुई फसलों की बढ़ावार भी रफ्तार पकड़ेगी। इस समय सरसों की फलियों में दाना बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जबकि गेहूं की फसल में बालियां बननी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें